Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसपी ने लगाया जनता दरबार

1/29/2026 3:26:09 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने चांदी थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर मौजूद रहे। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, सड़क सुरक्षा, पुलिस सहायता सहित कई तरह के मामलों को सुना गया। एसपी मिस्टर राज ने सभी आवेदकों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि “पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने अधिकारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
धनबाद नगर निगम में शपथ के बाद अरुण चौहान बने डिप्टी मेयर, चिरकुंडा में विजय यादव उपाध्यक्ष चुने गऐ  ....... 
 

#   रसोई गैस के कालाबाजारी को लेकर डीएम हुई सख्त ,डीटीओ और पुलिस ने की छापेमारी ,रसोई गैस से चलाया जा रहे ऑटो हुआ जब्त 
# कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......   
# मेयर संजीव सिंह समेत नए वार्ड सदस्यों ने ली शपथ,सभी को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ 
# गोमो स्टेशन पर बना पुल यात्रियों के लिए बनी परेशानी ,रेलवे को  नहीं है ...