Date: 06/04/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नहाय खाए के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ चैती धनबाद में शुरू 
 

4/1/2025 3:16:42 PM IST

61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : नहाय खाए के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। शुद्धता व पूर्ण निष्ठा वाले पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। यह महापर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। एक बार कार्तिक माह में तो दूसरी बार चैत्र माह में। चैत्र नवरात्र के मध्य में चैती छठ पूजा मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। आज नहाय खाय के साथ इसकी शुरुआत के बाद बुधवार को खरना होगा। जहां व्रती अपने- अपने क्षेत्र अपनी परंपरा के अनुसार चावल और दूध से बने खीर एवं गेहूं के आटे से बनी रोटी अथवा पूरी का प्रसाद आम की लकड़ी से प्रज्वलित अग्नि पर बनेगी। इससे पूर्व अग्निदेव की पूजा की जाती है और छठी मईया का आह्वान होता है। इसी प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती का 36 घंटे का कठीन निर्जला व्रत शुरु हो जाएगा। गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं चार अप्रैल शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन हो जाएगा उसके बाद व्रती पारण करेंगी। 
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क