Date: 06/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक धनबाद डाक मंडल की मीटिंग में कार्यों की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित 
 

6/5/2025 6:09:50 PM IST

353
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मीटिंग धनबाद डाक मंडल  के कार्यालय मे आयोजित किया गया | इस मीटिंग मे वित्तीय वर्ष 2024-25 मे किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी | जिसमे खोले गए खातों की  संख्या, आधार मे मोबाईल नंबर अपडेट की संख्या तथा मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया | इस वर्ष धनबाद डाक मण्डल मे अब तक 50000  से अधिक खाते  खोले गए साथ ही 30000  से अधिक आधार को मोबाईल नंबर से अपडेट किया गया  एवं 2000 लघु  व्यवसायियों  को मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग से जोड़ा  गया | इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों  से सुझाव मांगे गए ताकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके | उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को उत्तम कुमार सिंह, वरिष्ट डाक अधीक्षक, धनबाद मंडल  के द्वारा सम्मानित किया गया |सम्मान पाने वाले ग्रामीण डाक सेवकों मे  बप्पी कुमार दास, मो इकबाल अंसारी, शाहरोज फरीदी, मुकेश कुमार गोराईं शामिल थे | बप्पी कुमार दास ने प्रीमियम खाता मे प्रथम स्थान, मो इकबाल अंसारी ने मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग मे प्रथम स्थान, शाहरोज फरीदी ने आधार मोबाईल अपडेट मे प्रथम स्थान तथा मुकेश कुमार गोराईं ने जनरल इन्श्योरेन्स में प्रथम स्थान हाशिल किया | इस अवसर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक धनबाद एवं बोकारो के ब्रांच मैनेजर क्रमशः प्रीतम कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित थें |
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क