Date: 07/06/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गूगल मीट पर " भोजपुरी  राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी " में हुई कविताओं की बौछार

6/6/2025 6:26:53 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : भोजपुरी सरधा मंच ( राष्ट्रीय  ) के तत्वावधान मे आभाषी पटल के माध्यम से गूगल मीट पर " भोजपुरी  राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी " का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता भोजपुरी के वरिष्ठ कवि एवं संस्था के मार्गदर्शक जगदीश ओझा ने किया।  इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भोजपुरी संदेश समाचार पत्र लखनऊ के संपादक जगदीश सिंह एवं विशेष अतिथि के रूप में  पत्रकार उमेश तिवारी उपस्थित थे।   संस्था अध्यक्षा प्रमिला श्री तिवारी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत किया  ! गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया साथ ही एक पेड़ या पौधा अवश्य लगाने पर जोर दिया गया।  सभी कवियों ने कविता के माध्यम से गंगा दशहरा पर और पर्यावरण संरक्षण पर जोरदार प्रस्तुति किया  ! कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ शैलेश सिंह ' शौर्य ' ने किया  ! कार्यक्रम का आयोजन एवं अतिथियों का स्वागत संस्था महासचिव संतोष ओझा ' प्रभाकर ' ने किया   ! 
इस अवसर पर लोकप्रिय भजन सम्राट पं. अनिल पाठक, जगदीश ओझा, डॉ. रत्ना वर्मा ' राज ' , वरिष्ठ संरक्षक, पत्रकार व संपादक ज्ञान वर्धन मिश्रा, लोकप्रिय संगीतकार गुड्डू गुलशन यदुवंशी, डॉ. नीरा प्रसाद, ममता चौबे, सरिता पांडेय, रिंकू दुबे ' वैष्णवी ' , राघव पांडेय, रमेश हंसमुख, राजेश पांडेय, सुरभि शिवानी, संतोष ओझा, डॉ शैलेश व संजय सिंह ' चंदन ' ने गंगा मैया व पर्यावरण पर कविताओं के प्रस्तुति के माध्यम से जनजागृति किया  ! अंत में संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क