Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पटना में आज सामूहिक विवाह का आयोजन,51 दूल्हे लेकर पहुंचेंगे बारात

6/8/2025 1:29:17 PM IST

7620
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :  पिछले 15 साल से अनवरत चल रहा 'एक विवाह ऐसा भी’ की चर्चा आज पूरे बिहार में है। यह चर्चा इसलिए है क्यों कि 'एक विवाह ऐसा भी’ के द्वारा आज फिर 51 जोड़ियों की शादी होगी।  इस खास शादी में हर बार कुछ अलग होता है। इस बार पटना के एस के मेमोरियल हॉल में 51 जोड़े शादी का आयोजन किया गया है। शाम में सारे दूल्हे घोड़ी चढ़कर महाराणा प्रताप भवन से एसके मेमारियल के लिए चलेंगे। 'एक विवाह ऐसा भी’ कई मायनों में अलग होता है। शादी की बाकी खूबसूरती के बीच देश के नामी लोग शिरकत करेंगे। इन जोड़ों का आशीर्वाद देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित होंगे और सभी जोड़े को आशीर्वाद देंगे। शहर के लोग भी वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर वधू का आशीर्वाद देंगे।
कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम में अनुराग सांकृत्यायन, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, संजय कुमार सिंह, गायिका रितिका राज को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। विवाह के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडाल बनाया गया है। समाजसेवी मुकेश हिसारिया ने बताया कि इस वर्ष शादी में विशेष आयोजन स्पाइनल कॉर्ड इंज्यूरी का रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क