Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पटना में महागठबंधन की चौथी बैठक आज ,सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा !
6/12/2025 11:12:35 AM IST
7646
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार की सियासत में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. आज पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की चौथी अहम बैठक आयोजित की जा रही है. माना जा रहा है कि आज तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है.
यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर हो रही है. जहां गठबंधन के सभी छह घटक दलों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति, सीट बंटवारे और प्रचार अभियान को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस के सदस्य के रूप में कृष्ण अल्लावारु, राजेश राम, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा सदस्य हैं. राजाराम सिंह कुणाल और धीरेंद्र झा CPM से ललन चौधरी अजय कुमार और अवधेश कुमार की से रामनरेश पांडे रामबाबू कुमार और अजय कुमार सिंह वही VIP मुकेश सहनी बाल गोविंद बिना और पप्पू चौहान आज की बैठक में शामिल होंगे.
इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा. इस बात पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि आरजेडी, मुकेश सहनी की पार्टी VIP एवं वाम दलों के तरफ से तेजस्वी के नाम पर सहमति बन गई है. लेकिन कांग्रेस के तरफ से अभी तक तेजस्वी के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.
सीएम फेस पर कांग्रेस का नहीं आया जवाब:
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कई बार स्पष्ट कर दिया है कि समय आने पर नाम की घोषणा होगी. सचिन पायलट ने तो यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में किया जाता है. समय आने पर इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह स्पष्ट हो जाएगा.
सीट बंटवारे पर
फंसी
पेंच:
इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस 2020 विधानसभा चुनाव के तर्ज पर 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर चुका है. खुद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी. मुकेश सहनी भी विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर चुके हैं इसके अलावा उपमुख्यमंत्री का पद भी मांग रहे हैं. वामपंथी दलों के तीनों घटक दल हालांकि अभी तक सीटों को लेकर कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं. लेकिन अभी भी इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है.
इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक में सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों के बीच जिस तरीके से बयानबाजी हो रही है. उस पर भी चर्चा हो सकती है क्योंकि कांग्रेस 70 मुकेश साहनी 60 और माले 40 सीट की डिमांड कर चुकी है. इस स्थिति में गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसी हुई है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: गांधी मैदान से आजाद पार्क तक मार्च, विपक्ष पर साधा निशाना!
#
भाजपा की विशाल पदयात्रा, संजय सेठ और रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल..
#
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, लेकिन जल्द मिलेगी राहत!
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...