Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
11/4/2026 2:15:47 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने का जिला प्रशासन का आदेश खासकर पशुपालक के रूप में पहचाने जानेवाले यादव समाज के लिए अब एक सम्मान की लड़ाई में बदल गई है। इसी मुद्दे को लेकर बिहार से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का आगमन आज धनबाद में हुआ है।जिसको लेकर बारामुड़ी खटाल के लोगों और सांसद पप्पू यादव के समर्थन में समाजसेवी कारू यादव सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों से हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ फुलारीटांड से धनबाद की ओर एक विशाल रैली के साथ निकले। इस दौरान कई स्थानों पर कारू यादव का जोरदार स्वागत किया गया। वही मीडिया से बात करते हुए कारू यादव ने दुख व्यक्त किया कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यदुवंशी और अन्य समाज के लोगों को आज अपने ही घर को बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेकारबांध से हटाए गए यदुवंशी और अन्य जाति के लोगों को तत्कालीन डीसी साहब ने ही बारामुड़ी में बसाया था। ऐसे में आज वर्तमान डीसी द्वारा उन्हें अवैध बताया जाना पूरी तरह से अनुचित है। आंदोलन में शामिल नेताओं को बाहरी बताए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कारू यादव ने कहा कि यहाँ कोई भी नेता देश से बाहर का नहीं है। उन्होंने कहा जब राज्य का बंटवारा नहीं हुआ था तब यह बिहार था और आज झारखंड है। हमारे बाप-दादा इसी धरती पर पैदा हुए हैं और हमारी कई पीढ़ियां यहीं रह रही हैं। झारखंड पर जितना अधिकार अन्य झारखंडियों का है, उतना ही अधिकार हमारा भी है। कारू यादव ने कहा कि वे जन आंदोलन के माध्यम से पहले जिला प्रशासन से आग्रह करेंगे कि लोगों के आशियाने को न उजाड़ा जाए। यदि प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता है, तो समाज के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के समक्ष अपना एजेंडा रखेंगे और स्थायी पुनर्वास की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन धनबाद की हवा का रुख बदल कर रख देगा और जब तक लोगों को उनका हक नहीं मिल जाता, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन धनबाद की हवा का रुख बदल कर रख देगा और जब तक लोगों को उनका हक नहीं मिल जाता, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
खटाल बचाने के लिए जन आंदोलन, बोले लोग- किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे आशियाना
#
शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
#
रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
#
दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....