Date: 04/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कमला प्रसाद की बेटी का दिल्ली हुए मौत पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आश्वासन, कहा आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

6/22/2025 7:03:34 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited  By- Vikash
 
Gayaji : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गया जी के गोल बगीचा अड्डा के समीप रहने वाली कमला प्रसाद की बेटी मयूरी के दिल्ली में ससुराल में हुई हत्या की जायजा लेने गोल बगीचा पहुंचे। उन्होंने मर्माहत स्वर्गीय मयूरी के परिजनो को आश्वसन देते हुए ढांढस बनाया। विदित हो कि मयूरी की शादी दिल्ली में 12 अप्रैल को हुई थी। मयूरी के पति की दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था। इसी मसले को लेकर मात्र  छठे माह के बाद ही मयूरी के ससुराल पक्ष के लोगों ने मयूरी को फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। उपेंद्र कुशवाहा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दिल्ली जाकर मामले की तहकीकात कराकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करवाने का प्रयास करेंगे। परिजनों ने देवर और ससुर की गिरफ्तारी करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ रालोमा के प्रदेश संगठन सचिव शक्ति कुमार व अन्य शामिल थे!
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट