Date: 12/07/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मानगो नगर निगम में मेयर पद को OBC वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग

7/12/2025 3:15:33 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल के जिला इकाई ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सौपा। इनकी  मांग है क़ी  मानगो नगर निगम चुनाव में ओबीसी को मेयर पद को आरक्षित करने की मांग की है। वहीं इन लोगों का डिमांड है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी की संख्या ज्यादा है अगर उनके मेयर होंगे तो निश्चित तौर पर नगर निगम का विकास होगा क्योंकि बहुत जल्द नगर निगम का चुनाव होने वाला है चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने लगभग तैयारी शुरू कर दी। वहीं चुनाव के सुग बुगाहट के साथ ही और राजनीतिक पार्टी के लोग अब नगर निगम क्षेत्र में चुनावी मुद्दा को लेकर मैदान में कूदते नजर आ रहे है। वही राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी ने मानगों के समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए मेयर पद को ओबीसी के लिए आरक्षित करने की मांग की है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट