Date: 16/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिलाएं कर रही है बकरी पालन और हो रही है आर्थिक सशक्त, पैसों के लिए पति पर नहीं रहती है निर्भर 

7/13/2025 3:08:10 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Munger : मुंगेर में महिलाएं अब बकरी के दूध से साबुन बना अपने आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में जुटी हुई है। बकरी पालक महिलाएं भी अब बकरी के दूध को बेच कर मुनाफा कमा रही है। सेवा भारत के तत्वाधान में एसबीआई फाउंडेशन के प्रयास पर 9 महिलाओं का ssg ग्रुप के द्वारा बनाया जा रहा goat milk soap । जिसका नाम है amoolya। बकरी पालक महिलाओं की जीवन को और बेहतर बनाने को ले काम कर रहें सेवा भारत के पहल पर बकरी पालक महिला अब सिर्फ बकरी को पाल कर बेचने भर सीमित नहीं है । बल्कि उस बकरी से ज्यादा से ज्यादा आमदनी कैसे किया जाय इस पर भी काम कर रही है।  जहां अब बकरी के अवशिष्ट से खाद बनाने का काम किया जा रहा है तो वहीं एसबीआई फाउंडेशन पहल पर बकरी पालक 9 महिलाओं का ssg ग्रुप के द्वारा अब बकरी के हाई पौष्टिक मिल्क से वे नहाने का सुगंधित साबुन भी तैयार कर रही है। सदर प्रखंड के कटारिया में महिलाओं के द्वारा बकरी के दूध से नहाने का साबुन बनाया और बेचा जा रहा है। यह साबुन स्किन के लिए  काफी अच्छा है। इस साबुन का नाम उन्होंने  amoolya, goat milk soap रखा है। यह तीन फ्लेवर में उपलब्ध है। हालांकि की यह पहल अभी सीमित संसाधनों और स्थानीय मार्केट तक ही फैला है। यह आइडिया अब बकरी पालक महिलाओं के लिए एक आर्थिक मजबूती का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाएं बकरी के दूध को 400 रुपया किलों बेचती है जिससे 125 साबुन के लगभग बनाया जाता है। इतना ही नहीं वह टेक्नीशियन के साथ मिल साबुन खुद बनाती है, जिसके उन्हें मेहनताना भी मिलता है। और तो और वे घूम घूम के साबुन भी बेचती है जिसका कमीशन भी उन्हें मिलता है जिस कारण एक साथ वे तीन कमाई करती है । महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें पैसों के लिए पति पे निर्भर रहना पड़ता था, पर अब उनके पास उनका खुद का पैसा है और जरूरत पड़ने पर वे अपनी पति को मदद भी करती है। वहीं संस्था की इंचार्ज माया देवी ने बताया कि सेवा भारत के द्वारा बकरी पालक महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उसके बाद एसबीआई फाउंडेशन के फेलोशिप करने आए छात्रों के द्वारा बकरी के दूध से साबुन को बनाया गया जो काफी अच्छा था। उसके बाद वे दिल्ली से इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट ले आई और यहां बकरी के दूध से साबुन बनाने का काम शुरू हुआ। इसमें महिलाओं का ग्रुप बना, उनका बैंक में खाता खुलवाया गया, अब उन महिलाएं को तीन तरफ से इनकम हो रहा है। साबुन के गुणवत्ता और पैकेजिंग भी काफी बेहतर है। सेवा भारत की जिला समन्वयक श्वेता ने बताया कि बिहार में महिलाएं बकरी पालन करती है पर उसे अपना आय का कैसे साधन बनाए ये उन्हें नहीं पता था। सेवा भारत  ने महिलाओं को उन्नत बकरी पालन के प्रशिक्षण दिए तो वहीं एसबीआई फाउंडेशन  के फेलोशिप कर रहे छात्रों ने बकरी के दूध से कैसे साबुन बनाया जाय इस पर रिसर्ज कर goat milk soap बनाने के यूनिट लगाने में काफी सहयोग दिया है। अब इस यूनिट को और आगे ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि बकरी पालक बहनों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो . इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट