Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग',अब बड़े पर्दे पर खुलेगी सोनम रघुवंशी की बेवफाई
7/30/2025 2:36:18 PM IST
7478
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी हो चुकी है। फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। परिवार और डायरेक्टर ने घोषणा की और फिल्म से जुड़ी जानकारी दर्शकों के साथ साझा की है। राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की कथित बेवफाई की सच्ची कहानी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित फिल्म 'हनीमून इन शिलांग' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। राजा के परिवार और फिल्म के निर्देशक एस.पी. निम्बावत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की घोषणा की। राजा रघुवंशी के भाइयों ने अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की जानकारी मीडिया को दी। मुंबई के फिल्म निर्देशक एसपी निम्बावत ने खुद राजा रघुवंशी के परिवार से मिलकर इस फिल्म की रूपरेखा तैयार की है।
निर्देशक एसपी निम्बावत ने क्या कहा?
यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें राजा की जिंदगी, उनके वैवाहिक संबंध और हत्या से जुड़ी घटनाओं को दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर निर्देशक ने कहा, 'यह एक सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री है। हम इसे न्यायपूर्ण और सच्चाई के करीब दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। फिल्म में अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों को लिया जाएगा, और इसकी शूटिंग इंदौर और शिलांग में की जाएगी।' फिल्म 'हनीमून इन शिलांग' का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में निर्देशक, निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर के नाम भी शामिल हैं। फिल्म में राजा रघुवंशी की जिंदगी के अनछुए पहलुओं और उनकी हत्या की जांच को केंद्र में रखा जाएगा।
हत्या की अब तक की कहानी
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग हनीमून मनाने गए थे, जिसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे। कुछ दिन बाद राजा का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में शिलांग पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है। सोनम रघुवंशी पर भी पति की हत्या में शामिल होने का शक है, हालांकि पुलिस अब तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। केस अभी भी अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में जब न्यायिक प्रक्रिया चल रही है, फिल्म की घोषणा ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। राजा के परिजनों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा और शायद इससे न्याय की प्रक्रिया को गति भी मिल सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1