Date: 21/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान

5/20/2026 11:41:16 AM IST

50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :भोजपुर में अब शराब माफिया का दबदबा बढ़ता जा रहा है। दबदबा इस कदर बढ़ रहा है की अब रास्तें चलते लड़किया परेशन हो जा रही है।ऐसा ही कुछ आज धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शराब माफियाओ का आतंक दिया। जहा रास्तें चलते एक युवती के कुमारी से छेड़खानी किया गया। युवती ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो  शराब माफिया के लहेडो ने भाई  नीरज कुमार और उसकी बहन को बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पिटाई में युवक और  उसकी बहन लहूलुहान हो गई, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को  उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय हैं और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही धोबहा ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में शराब माफिया पर कड़ा शिकंजा कसने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट