Date: 02/08/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सास बहु का झगड़ा देखिये स्वर्गलोक में, भोजपुरी मूवी 'सास बहू चली स्वर्ग लोक' का ट्रेलर हुआ रिलीज

8/1/2025 2:02:47 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Manoranjan : भोजपुरी मूवी 'सास बहू चली स्वर्ग लोक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर वायरल हुए जा रहा है। सिर्फ ट्रेलर ने दर्शको को उत्साहित कर दिया है। दर्शक अब फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है। आपने बहुत से सीरियल और फिल्मो में सास बहू या देवरानी जेठानी को लड़ते देखा होगा, लेकिन जब यही नजारा स्वर्ग लोक में भी देखने को मिले तो क्या ही कहा जाए। नई भोजपुरी फिल्म 'सास बहू चली स्वर्ग लोक' कुछ ऐसी ही अनोखी कहानी लेकर आ रहा है जिसको देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी। 
जैसा कि फिल्म का नाम है, 'सास बहू चली स्वर्ग लोक', वैसी ही इसकी कहानी भी है। इसके 4 मिनट 30 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्वर्ग लोक है, जहां इंद्र देव कहते हैं कि तीनों लोक में सबसे मनमोहक उनका लोक है। समस्त देवी-देवता वहां निवास करते हैं और कोई भी वहां की सुख-शांति भंग नहीं कर पाया है।
स्वर्ग लोक पहुंचीं सास और बहू
इसके बाद रानी चटर्जी और संजना पांडे अपनी सास के साथ स्वर्ग लोक में आंखें खोलती हैं। तीनों धरती पर तो लड़ती ही थीं, स्वर्ग लोक में भी उनकी तू-तू मैं-मैं खत्म नहीं होती है। उनकी किच-किच से पूरा स्वर्ग लोक परेशान हो जाता है। पर वो वहां की सुख-सुविधाओं को खूब इंजॉय करती हैं।
चित्रगुप्त की गलती, तीनों ने खोला मोर्चा
पर इंद्रदेव उनसे कहते हैं कि उन्हें नरक लोक में होना चाहिए था। फिर वो बताते हैं कि चित्रगुप्त की गलती के कारण वो नरक की जगह स्वर्ग में चली आती हैं। इसके बाद तीनों देवताओं के खिलाफ मोर्चा खोल देती हैं। वो न्याय मांगने लगती हैं। इसके बाद स्वर्ग लोक का क्या होता है, सास बहू का क्या होता है, ये तो आपको इस फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा।
'सास बहू चली स्वर्ग लोक' के बारे में
इस फिल्म में रानी चटर्जी, संजना पांडेय, लाडो मधेसिया, प्रशांत सिंह, विद्या सिंह, गोपाल चव्हाण, अलोक कुमार, पार्थ मिश्रा, राजेश तोमर, नविन चंद्रा, प्रीति राज, सोनाली मिश्रा हैं। डायरेक्टर मंजुल ठाकुर हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह का है। स्क्रिप्ट मंजुल ठाकुर और अरविन्द तिवारी ने लिखी है। कहानी और डायलॉग्स अरविंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं। संगीतकार ओम झा हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क