Date: 02/08/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पल्ला बदलते हीं जेडीयू के युवा नेता कुनाल ने सूर बदला पकड़ा कांग्रेस का सूर 

8/1/2025 4:46:43 PM IST

106
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gya jee  : जेडीयू के युवा नेता कुनाल अग्रवाल ने  पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में वे आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा, अनुराग चंदन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पल्ला बदल कर कांग्रेस में शामिल होते ही कुनाल अग्रवाल ने जेडीयू का सूर छोड़ पकड़ कांग्रेस का सूर।कुनाल ने कहा कि अब वक्त है बदलाव का  और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो गया के साथ पूरे बिहार में वास्तविक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर गया शहर में हर मोहल्ले में CCTV कैमरे, पक्की गलियां, साफ़-सुथरी नालियां और सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। कुनाल अग्रवाल ने बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा बिहार में सरकारी स्कूल और अस्पताल दोनों ही बदहाल स्थिति में हैं। आम जनता निजी अस्पतालों और स्कूलों में लुटने को मजबूर है। यह व्यवस्था बदलनी होगी। बिहार से बड़ी संख्या में हो रहे ब्रेन ड्रेन को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिलते। यहां के सबसे तेज छात्र और मेहनती लोग बाहर चले जाते हैं। जब तक हम अपने टैलेंट को यहीं नहीं रोक पाएंगे, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा। कांग्रेस सरकार बनने पर हम इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।कुनाल अग्रवाल ने कहा कि वे अब कांग्रेस के माध्यम से युवा, छात्र, महिलाओं और आम जनता की आवाज़ बनना चाहते हैं। वे प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प और जागरूक नेतृत्व देना चाहते हैं, जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम करे।उन्होंने यह भी कहा कि गया की समस्याएं सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित रह गई हैं। अब जरूरत है मज़बूत जमीनी नेतृत्व की जो लोगों के बीच रहे, उनकी बात सुने और समाधान दिलाए। 
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट