Date: 16/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे वानावर की पहाड़ी, किये औचक निरिक्षण
7/30/2025 3:30:31 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Jahanabad :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के वानावर पहाड़ी का निरीक्षण करने पहुंच गए ।उन्होंने बराबर पहाड़ के तलहटी का भी मुआयना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वनावर पहाड़ पर बन रहे रोपवे कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द रोपवे चालू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वन क्षेत्र को और विकसित किया जाए। दलबल के साथ अचानक वानावर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखकर श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। श्रद्धालुओं को यह लग रहा था कि मुख्यमंत्री बराबर के विकास के लिए घोषणा करेंगे। देखना यह है कि मुख्यमंत्री जब अपने आंखों से पहाड़ी के तलहटी का मुआयना किया है तो क्या-क्या घोषणा करते हैं। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सचिव एवं डीजीपी के अलावे जहानाबाद जिला अधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ रहे अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि बराबर के विकास के लिए आप लोग तेज गति से कार्य करिये, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बराबर पहाड़ के तलहटी तक पहुंचे थे। पतालगंगा का भी उन्होंने मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने सावन महीना मे बाबा सिदेश्वर नाथ मंदिर के तलहटी में लगने वाला मेला का भी अवलोकन किया। उन्होंने मेला को और विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को वानावर में पीने के पानी, साफ सफाई सहित अन्य सुविधा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर आसपास के गांव से भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीदार करने के लिए पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। बराबर पहाड़ के तलहटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध
#
धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन , नेताओ ने कहा ,तबादले की मांग को लेकर आंदोलन रहेगा जारी ...
#
गया पहुंचे तेज प्रताप यादव, विष्णुपद मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धुं-धुं कर जली स्कॉर्पियो, महाप्रबंधक सहित तीन लोग बाल बाल बचे..