Date: 14/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Ganesh Chaturthi 2025: लालबागचा राजा पंडाल में 50 फीट मखमली पर्दा, दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता
8/26/2025 4:27:51 PM IST
7456
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Ganesh Chaturthi 2025 :
गणेश चतुर्थी का त्योहार, जो पूरे भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस बार मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पंडाल, लालबागचा राजा में एक खास वजह से चर्चा में है. यहां सिर्फ गणपति बप्पा की भव्यता ही नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनोखी मिसाल भी देखने को मिल रही है. इस साल राजा के दरबार को तिरुपति बालाजी की थीम पर सजाया गया है, लेकिन लोगों का ध्यान एक 50 फुट ऊंचे और भव्य मखमली पर्दे ने खींचा है. इस पर्दे के पीछे एक ऐसी कहानी छिपी है, जो आस्था के बंधन से परे, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती है।
इस साल गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा की प्रतिमा को एक विशाल और भव्य 50 फीट ऊंचे दरबार में स्थापित किया गया है. यह ऊंचाई, भक्तों के लिए दर्शन को और भी शानदार बनाती है।
इस साल के पंडाल की सजावट तिरुपति बालाजी के स्वर्ण मुकुट से प्रेरित है. प्रतिमा को भी सोने के गहनों से सजाया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक लग रही है।
लालबागचा राजा की पहली झलक दिखाने से पहले, मूर्ति के सामने एक बड़ा, 50 फीट ऊंचा और चौड़ा मखमली पर्दा लगाया गया था. जिसे अब भक्तों के लिए हटा दिया गया है।
यह खास पर्दा उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारीगरों ने बनाया है. खान चाचा और उनके साथियों ने इसे चार दिनों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है।
लालबागचा राजा के पंडाल में मुस्लिम कारीगरों द्वारा बनाए गए पर्दे का उपयोग, हिंदू-मुस्लिम एकता का एक मजबूत प्रतीक है. यह दर्शाता है कि धार्मिक आस्थाएं लोगों को जोड़ सकती हैं, न कि उन्हें अलग कर सकती हैं। यह तस्वीर यहीं संदेश देती है कि आस्था और भक्ति का कोई धर्म नहीं होता. यह सब त्योहार के महत्व को और भी बढ़ाता है।
इस साल, भी लालबागचा राजा के दर्शन बुधवार यानी गणेश चतुर्थी के पहले दिन से भक्तों के लिए शुरू हो जाएंगे, जिससे वे इस भव्य और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कर सकें।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'एक्शन मोड' में धनबाद नगर निगम, मांस और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, कागजात न मिलने पर वसूला जुर्माना
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...
#
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाशिवरात्रि पर दो मुहानी संगम घाट पर दिखेगा गंगा आरती के तर्ज पर महा आरती
#
महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
#
झारखंड बार काउंसिल चुनाव : धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के नेतृत्व में रांची के लिए नामांकन रैली रवाना
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू