Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड बार काउंसिल चुनाव : धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के नेतृत्व में रांची के लिए नामांकन रैली रवाना
2/10/2026 2:35:01 PM IST
129
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- झारखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर धनबाद से अधिवक्ताओं का उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक रैली धनबाद से रांची के लिए रवाना हुई। यह रैली रांची स्थित झारखंड बार काउंसिल कार्यालय पहुंचेगी, जहां धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और महासचिव जितेंद्र कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि धनबाद के अधिवक्ताओं ने उन्हें एक बार फिर भरोसा और अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की लंबे समय से कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनमें अधिवक्ता कॉलोनी का निर्माण, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करना और अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था प्रमुख है। इन्हीं मुद्दों को लेकर वे झारखंड बार काउंसिल चुनाव में उतर रहे हैं, ताकि पूरे राज्य के अधिवक्ताओं के हित में प्रभावी ढंग से काम किया जा सके। वहीं महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड बार काउंसिल एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन वर्तमान में वहां चयनित प्रतिनिधि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रतिनिधि सिर्फ बाहरी दौरों में व्यस्त रहते हैं, जबकि अधिवक्ताओं की मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। अधिवक्ताओं के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए ही वे बार काउंसिल चुनाव में नामांकन कर रहे हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस