Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भूकंप के बाद अफगानिस्तान में हालात खराब,मदद मांग रहा तालिबान
9/2/2025 1:17:21 PM IST
7627
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
World News :
अफगानिस्तान के जलालाबाद में रविवार रात आए 6 तीव्रता के भूकंप की वजह से 900 से ज्यादा लोग मारे गए और 3 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं. यहां के अस्पतालों में डॉक्टर और सुविधा की कमी है. मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू के भी इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं. तालिबान प्रशासन ने दुनियाभर से लोगों के इलाज और रेस्क्यू के लिए मदद मांगी है।
कुनार प्रांत पर भूकंप का सबसे ज्यादा असर हुआ है. यहां के निवासी सादिकुल्लाह ने बताया कि एक तेज धमाके की वजह से उनके नींद खुली. उन्होंने 3 बच्चों को बचाया, लेकिन घर की छत उनके ऊपर गिरने गई और परिवार के बाकी सदस्यों तक नहीं पहुंच सके. वह घर के मलबे में 4 घंटे तक फंसा रहे और बाहर नहीं निकल पा रहे थे. उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई, पिता घायल हैं।
कुनार के ही एक और शख्स मोहम्मदी ने कहा कि कल पूरी रात डर और चिंता में बीती. हमे लग रहा था कि दूसरा भूकंप कभी भी आ सकता है. हमें एम्बुलेंस और डॉक्टरों की जरूरत है. हमें घायलों को बचाने और शवों को निकालने के लिए हर संभव मदद चाहिए. वहीं नांगरहार अस्पताल में यामा बारिज ने बताया यहां भर्ती लोग अभी भी सदमे में हैं. अस्पताल में 460 पीड़ितों को इलाज के लिए लाया गया है. अस्पताल में संसाधनों की भारी कमी है।
मदद की पेशकश करने वाले देश और संगठन
.
ब्रिटेन ने 13.5 लाख डॉलर की सहायता संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस (IFRC) को दी है. इससे अफगानों को स्वास्थ्य सेवा और इमरजेंसी सप्लाई दी जाएगी।
.
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अफगानिस्तान की जरूरतों और अपनी क्षमता के मुताबिक आपदा राहत सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
.
भारतीय ने काबुल में 1,000 टेंट पहुचांए हैं. साथ ही कुनार में 15 टन खाद्य सामग्री पहुंचा रहा है. मंगलवार से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी।
.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र का मिशन भूकंप से तबाह हुए क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहा है।
.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका देश हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
.
स्विट्जरलैंड ने घोषणा की है कि वह काबुल में मानवीय सहायता कार्यालय के माध्यम से सहायता प्रदान करने की तैयारी कर रहा है।
.
संयुक्त अरब अमीरात ने तत्काल सहायता और बचाव दल भेजे हैं. साथ ही भोजन, चिकित्सा आपूर्ति और टेंट भी भेजे हैं।
पाकिस्तान से निकाले गए परिवार भी भूकंप से प्रभावित
कुछ अफगान परिवार, जिन्हें हाल ही में पाकिस्तान से डिपोर्ट किया गया था, भूकंप से प्रभावित हुए हैं। कुनार के मोहम्मद असलम ने बताया कि उनके 5 परिजन मारे गए. यह इलाका पाकिस्तान सीमा के पास है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पाकिस्तान इस साल बिना दस्तावेज वाले अफगानों को जबरन वापस भेज रहा है. 35 लाख से ज्यादा अफगान पाकिस्तान में रह रहे थे, लेकिन अब सरकार सुरक्षा और संसाधनों का हवाला देकर उन्हें निकाल रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया