Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारत-रूस संबंध मजबूत करने पुतिन की अहम भारत यात्रा,द्रौपदी मुर्मू से होगी...
11/28/2025 2:34:24 PM IST
7736
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरे में रूसी राष्ट्रपति से तेल खरीद के साथ रक्षा और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. अमेरिका के साथ जिस तरह के रिश्ते चल रहे हैं, उस हिसाब से पुतिन का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिनर देंगी. इसके साथ ही द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। इस यात्रा से रूस और भारत के संबंध और मजबूत होंगे. हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर गए थे. उस दौरान उनका स्वागत करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि पुतिन की भारत यात्रा जल्द होगी. जयशंकर की यात्रा के कुछ दिन बाद ही अब पुतिन भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी से होगी पुतिन की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. पुतिन का भारत दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर टैरिफ लगा दिया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से भारत पर रूस से तेल खरीद रोकने को लेकर दबाव बना रहे हैं. कई बार बयान भी दे चुके हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा. हालांकि इन सब के बाद भी भारत रूस से तेल खरीद रहा है। पिछले साल दो बार रूस गए थे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा की थी. वे एक बार BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे. इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था. उसी दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था। कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र