Date: 28/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक, अपने ही 30 नागरिको को बम से उड़ाया
9/22/2025 1:06:35 PM IST
7642
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
चीन के J-17 और उसके बम के जरिए पाकिस्तान की सेना तहरीक ए तालिबान के आतंकियों पर स्ट्राइक करने गई थी, लेकिन ये बम अपने ही नागरिकों पर गिरा दिए. इस हमले में 30 नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई है. पाकिस्तान की सेना ने इस स्ट्राइक पर चुप्पी साध ली है. आतंकियों को मारने निकली पाकिस्तान वायुसेना ने अपने ही नागरिकों पर बम से हमला कर दिया है. इस हमले में 30 नागरिकों के मारे जाने की खबर है.
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
यह हमला सोमवार सुबह खैबर पख्तूनख्वा के तिराह वैली में किया गया है. पाकिस्तान वायुसेना के इस हमले में महिलाओं और बच्चों के भी मारे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, पाकिस्तान वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
सोमवार (22 सितंबर) को तड़के चीन के जे-17 लेकर खैबर बॉर्डर पर पाकिस्तान वायुसेना एयर स्ट्राइक कर रही थी. इसी दौरान कुछ बम नागरिकों के घरों पर भी गिरा दिए गए, जिससे 30 लोगों के तुरंत मरने की खबर आई. 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
बॉर्डर इलाकों में अभियान चला रही पाक आर्मी
खैबर में इस साल के अगस्त तक 700 से ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं. 258 जवानों की इसमें मौत हो चुकी है. आतंक से परेशान पाक सेना ने खैबर के बॉर्डर पर स्पेशल अभियान चलाने का फैसला किया है. इसके तहत डेरा इस्माइल और बाजौर के इलाके में सेना एयर स्ट्राइक कर रही है. सोमवार को पाकिस्तान सेना ने डेरा इस्माइल में 7 आतंकियों को मारने का भी दावा किया. कहा जा रहा है कि ऐसा ही एक ऑपरेशन पाक आर्मी तिराह वैली में चलाने जा रही थी, लेकिन यहां पर पाक आर्मी से बड़ी गलती हो गई. पाक आर्मी की इस गलती को लेकर स्थानीय मीडिया ने कोई रिपोर्ट नहीं की है.
टीटीपी PAK का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है. यूएन के मुताबिक टीटीपी के पास 6000 से ज्यादा लड़ाके हैं. इसके बाद 10 से ज्यादा ट्रेनिंग कैंप है. टीटीपी के लड़ाके खैबर में सबसे ज्यादा सक्रिय है. खैबर अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित है. पाकिस्तान का कहना है कि खैबर में टीटीपी को अफगानिस्तान मदद कर रहा है. अफगान पर पाकिस्तान खुलकर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. टीटीपी का मकसद पाकिस्तान में कट्टर मुस्लिम शासन की वापसी है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
#
JPSC-JSSC विवाद: रांची में मंत्रियों और JSSC अध्यक्ष का पुतला दहन, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....