Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......

10/8/2026 6:01:58 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

 Nemra : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से उनके पैतृक गांव नेमरा में शोक की लहर है। रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक नेमरा पहुंच रहे हैं।रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची से रामगढ़ के नेमरा लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर के पहुंचने को लेकर गांव में सुरक्षा और अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर पर लोगों को अंतिम दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद नेमरा स्थित नदी घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग नेमरा पहुंच चुके हैं। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद, विधायक सुरेश पासवान और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर समेत कई गणमान्य लोग नेमरा पहुंचे हैं।रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। नेमरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

नेमरा से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज शर्मा की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
# SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का  प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....   
# रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान,सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प....
 

#
 महागठबंधन का प्रदर्शन ‘वोट कर गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ EC से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,कार्यकर्ताओं ने कहा ....

# 16 महीने बाद हुई बैठक में 101 योजनाओं की समीक्षा, सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से मांगा जवाब, कहा .....