Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट,जयशंकर-आनंद बैठक में नया रोडमैप तैयार
10/13/2025 4:34:45 PM IST
7644
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
भारत और कनाडा के रिश्तों में ठंडे दौर के बाद एक नई शुरुआत होती दिख रही है. आज दोपहर जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आमने-सामने बैठे, तो माहौल औपचारिक होने के साथ-साथ उम्मीदों से भरा था।
जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि भारत अब रिश्तों को पुनर्जीवित करने और रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने याद दिलाया कि कुछ ही समय पहले प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी के बीच कनानास्किस में हुई मुलाकात में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर सहमति बनी थी. जयशंकर ने कहा की हमारी कोशिश है कि रिश्तों को फिर से भरोसे की नींव पर खड़ा किया जाए. हमारे प्रधानमंत्रियों की यही अपेक्षा है।
पिछले एक महीने में कई स्तरों पर हुआ संवाद
अनीता आनंद ने आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी. जयशंकर ने इसका ज़िक्र करते हुए कहा कि कनाडाई मंत्री ने सीधे प्रधानमंत्री से भारत के सहयोग की दृष्टि पर बातचीत की है. जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच पिछले एक महीने में कई स्तरों पर संवाद हुआ है। 18 सितंबर को दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक नई दिल्ली में हुई थी. 19 सितंबर को विदेश मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने रिश्तों की समीक्षा की और 11 अक्टूबर को दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों की बातचीत ने आर्थिक सहयोग की दिशा तय की.
भारत की तरफ से कहा गया की कनाडा हमारे लिए एक पूरक अर्थव्यवस्था है, एक खुला समाज है. विविधता और बहुलवाद हमारी साझी ताकत हैं. आज की बैठक के लिए दोनों देशों ने एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है. जिसमें व्यापार, निवेश, कृषि, विज्ञान-तकनीक, सिविल न्यूक्लियर सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिटिकल मिनरल्स और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने की योजना है.
उच्चायुक्तों ने संभाला काम
जयशंकर ने यह भी बताया कि दोनों देशों के उच्चायुक्त अब सक्रिय रूप से काम संभाल चुके हैं और बैठक का हिस्सा हैं. विदेश मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भारत और कनाडा दोनों ही G20 और कॉमनवेल्थ के सदस्य हैं, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों की सोच काफी हद तक एक जैसी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया