Date: 13/12/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वृद्धा आश्रम नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी : उपायुक्त
10/25/2025 4:46:38 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम में शनिवार को धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वृद्धजनों ने गुलाब का फूल देकर उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और प्रबंधन से आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वृद्धा आश्रम में 25 बेड की सुविधा है, लेकिन शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि वृद्धजनों के समय को आनंदपूर्वक और आरामदायक बनाने के लिए जल्द ही आवश्यक सामग्रियों और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने वृद्धजनों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने छठ पर्व के शुभारंभ के मौके पर सभी वृद्धजनों सहित जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौक़े पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सचिव डॉ डी सारण, आश्रम के सह सचिव सुरेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा उपस्थित थे।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शादी में आए व्यक्ति का रहस्यमयी मौत, नदी किनारे मिला शव
#
12वें दिन भी गैस रिसाव जारी,स्थानीय लोग स्थानांतरण को तैयार नहीं
#
चार महिलाओं से शादी कर 44 लाख की ठगी करने वाला दूल्हा
#
चार महिलाओं से शादी कर 44 लाख की ठगी करने वाला दूल्हा
#
महिला समूह व लैम्पस को सरकार ने सब्सिडी पर तीन ट्रैक्टर बांटे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हर घर स्वदेशी, हर दिल देशी: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने जामताड़ा में दिया जागरूकता का संदेश
#
दीपावली पर पटाखों का बाजार गर्म, खरीदारी को उमड़ी भीड़
#
राजद कार्यकर्ता प्रेम यादव की हत्या से परिवार बेहाल, पिता ने निष्पक्ष जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की...
#
बेलघाट गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी
#
चार माह की गर्भवती महिला की मौत विषैले सर्प के डंसने, मची कोहराम