Date: 09/03/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कुटी रैली का आयोजन,नशा मुक्त झारखंड व बाल विवाह मुक्त झारखंड की दिलाई गई शपथ
3/9/2026 2:40:34 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को धनबाद समाहरणालय से स्कुटी रैली निकाली गयी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली समाहरणालय से निकल कर रंधीर वर्मा चौक तक की गयी। जहां पर महिलाओं के सम्मान और महिला शसक्तीकरण का संदेश दिया गया।
वहीं दूसरी ओर नशा मुक्ति के लिए भी लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की राज्य सरकार और जिला प्रशासन महीलाओं को सस्कत बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं और युवतियों के लिए क्ई योजनाएं चला रही है। झारखंड में म्ईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश
वही रैली को रवाना करने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी के अधिकारों, समानता तथा उनके सामाजिक, आर्थिक योगदान के सम्मान और सशक्तिकरण का वैश्विक प्रतीक बन गया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं का संघर्ष, उनकी उपलब्धियां, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सहित अन्य क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान मिली है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चल रही है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं बेलगड़िया में 80-80 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें मशरूम की खेती, बांस व जुट की सामग्री बनाने सहित अन्य क्षेत्र में हुनरमंद बनाया जा रहा है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान दे रही है। महिला सशक्त होगी तो परिवार तथा समाज सशक्त बनेगा। रैली को रवाना करने से पूर्व सभी को नशा मुक्त झारखंड व बाल विवाह मुक्त झारखंड की शपथ दिलाई गई।स्कूटी रैली में महिला पुलिसकर्मी, सुपरवाइजर, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी सहित 200 से अधिक महिलाएं शामिल थी।मौके पर उपायुक्तआदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों की महिलाएं शामिल रहीं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल का असर दिखा किसानो पर ,किसानो ने कहा .....
#
बिहार के मुंगेर में अब दिखने लगा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसी हालात का असर
#
महिला दिवस पर ‘सीओ मैडम’ का डंडा चलाते वीडियो हुआ वायरल ,छिड़ी बहस लोगो ने कहा ,कानून की रक्षा या गुस्से की कार्रवाई?
#
नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त
#
आहार घुटु गाँव से कालियाडीह गोशाला ग्रामिणी ने की पक्की सड़क मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली,पुलिसिया जांच शुरू
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर