Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आपने एनडीए को 20 साल दियें मुझे बस 20 महीना दें : तेजस्वी
10/26/2025 4:50:08 PM IST
7592
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग बदलाव के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह चुनाव नया बिहार बनाने के लिए है। जैसे एक जगह रुका हुआ पानी सड़ जाता है। 20 वर्षों तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों ख़राब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की एनडीए सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं की । तेजस्वी आपसे एक मौक़ा मांग रहा है। आपने एनडीए को 20 साल दियें मुझे बस 20 महीना दें । मिलकर नया बिहार बनायेंगे, और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें। तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज जनप्रतिनिधियों और अति पिछड़ा समाज के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दोगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की शुरुआत की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। 2001 में पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों के प्रतिनिधायन हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र को पुन: लागू किया जाएगा। इन्होंने आगे कहा कि पीडीएस के जनवितरण प्रणाली के वितरको को मानदेय दिया जाएगा। और प्रति क्विंटल मिलने वाले मार्जिन मनी को बढ़ाया जाएगा। जनवितरण प्रणाली में वितरकों के लिए अनुकंपा में लागू “58 वर्ष की सीमा बाध्यता” को समाप्त किया जाएगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसी मेहनतकश जातियों के आर्थिक उत्थान, उन्नति एवं स्वरोजगार के लिए 5 साल के लिए 5 लाख की एकमुश्त ब्याज रहित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि ये आधुनिक टूल्स और औजार खरीद स्वरोजगार शुरू कर सकते है।इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी, सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधान पार्षद कारी मो शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता एजाजअहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थें।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
E20 जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा, 100% पेट्रोल के विकल्प की मांग
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...