Date: 08/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा,सरदार पटेल का भारत रत्न 41 साल तक रोका,'राष्ट्रीय एकता परेड' को लेकर और क्या कहा... 

10/30/2025 11:31:14 AM IST

7504
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव के बीच आज पटना में हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 अक्टूबर को होने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती) के आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसबार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में भव्य राष्ट्रीय एकता परेड आयोजित की जाएगी। 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सरदार पटेल का देश को एक करने, आज के भारत के निर्माण और ‘एक भारत’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान था. इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती है. 2014 से हर 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केवड़िया जाते हैं और सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा के सामने एक परेड का आयोजन होता है. क्योंकि यह 150वीं जयंती है. इस बार विशेष आयोजन हो रहा है.
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने तय किया है कि हर 31 अक्टूबर को भव्य परेड का आयोजन होगा. परेड के दौरान सुरक्षाबल और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे. यह परेड देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क