Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन
10/30/2025 3:45:05 PM IST
7715
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच शब्दों से की जा सकती है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। मोदी ने कहा कि जहां कट्टा चलता है, वहां कानून ठहर नहीं सकता, जहां क्रूरता राज करती है, वहां जनता का विश्वास टूट जाता है। वह बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में गुरुवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहें थें।उन्होंने महागठबंधन पर बिहार को अराजकता और भ्रष्टाचार की राह पर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और विकास के रास्ते से उसे कोई नहीं भटका सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या? क्या बिहार, क्या हिंदुस्तान, क्या मेरी माताएं जो निर्जला व्रत करती हैं, वो इसे सहन कर सकेंगी ? उन्होंने कहा कि छठ देश-दुनिया में मनाया जाता है। इसके गीत सुन हम भावविभोर हो जाते हैं। छठ को यूनेस्काे की सूची में शामिल कराने का प्रयास सरकार की ओर से चल रहा है। छठ के गीतों के माध्यम से संस्कार की प्रक्रिया चलती है। उसको देशव्यापी रूप देने के लिए छठ के गीतों को विभिन्न भाषा में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इससे हर भाषा के लोगों को मौका मिलेगा। इन्हें जनता चुनेगी कि उन्हें कौन-कौन गीत पसंद आते हैं। सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन और लालू यादव के कार्यकाल को लेकर कहा कि जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम बंद हो गए थे क्योंकि राजद के नेता अपनी टोलियां लेकर अपने साथियों को लेकर शोरूम लुटवा लेते थे। अगर किसी ने नई गाड़ी खरीदी हो तब उसके पीछे राजद के गुंडे लग जाते थे। जब कोई अपनी पूंजी लगाता क्या, ऐसे हाल में लोग पलायन कर गए। जब वो दिन याद करते हैं तो लगता था, कितना भयानक दिन था।उन्होंने कहा कि गाेलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है। चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब सुशासन होता है तो सब खिलते हैं, जंगलराज में दम घुटता है। आज पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। कोई नई बाइक खरीद रहा, स्कूटी खरीद रहा। एक आंकड़ा याद रखना, पिछले साल अक्टूबर-सितंबर में बिहार में 50 हजार मोटर बाइक बिकी थी, इस साल इन्हीं महीनों में डेढ़ लाख बिकी है। बिहार में तीन गुना अधिक खरीदारी हुई है। नई बाइक आई और हजारों रुपये बच गए। आज मखाना दुनिया भर में जा रहा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था, आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि फिर एक बार बिहार में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर आता हूं तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है। यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: गांधी मैदान से आजाद पार्क तक मार्च, विपक्ष पर साधा निशाना!
#
भाजपा की विशाल पदयात्रा, संजय सेठ और रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल..
#
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, लेकिन जल्द मिलेगी राहत!
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...