Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक धमाका, जन सुराज प्रत्याशी ने बदली पार्टी 

11/5/2025 11:26:02 AM IST

7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Munger : मुंगेर विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होते हुए संजय सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। मैं अब भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करूंगा।” भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि संजय सिंह का यह कदम मुंगेर विधानसभा में समीकरण पूरी तरह बदल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इस घटनाक्रम को एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देख रही है। वहीं जन सुराज समर्थकों में इस निर्णय से नाराज़गी देखी जा रही है। मुंगेर में पहले से ही मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था, लेकिन अब संजय सिंह के भाजपा में आने से खेल पूरी तरह बदल सकता है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप