Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...
 

2/23/2026 7:12:21 PM IST

140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 9 के बूथ नंबर 1 (सेंट जॉन स्कूल) में वोटिंग के दौरान  जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने जब बोगस मतदान का विरोध किया तो उनके प्रतिद्वंदी हिदायत खान के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट किया. इसके अलावा उनके दो अन्य समर्थकों के साथ भी मारपीट की गई, घटना के बाद रिंकू सिंह खुद बूथ पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गई. उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग या प्रशासनिक अधिकारी हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी. उनके साथ अन्य समर्थक भी धरने पर बैठे थे. रिंकू सिंह ने मांग की कि इस बूथ का मतदान रद्द किया जाए और दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इधर सूचना मिलते ही डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। और मतदान  शांतिपूर्ण ढंग से जारी  रखा। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट