Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रचार के आखिरी दिन जनसुराज प्रत्याशी ललन सिंह यादव ने झोंकी ताकत

11/5/2025 11:26:02 AM IST

7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Munger : विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी ललन सिंह यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने दिनभर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से सीधे संवाद किया। ललन सिंह यादव ने मतदाताओं से बातचीत में बताया कि जनसुराज पार्टी का एजेंडा पारदर्शी राजनीति और जनभागीदारी पर आधारित है, जो अन्य दलों से इसे अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता योजनाएं, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की ठोस योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार जमालपुर विधानसभा में बदलाव लाने और एक बेहतर बिहार के निर्माण के लिए जनसुराज पार्टी को समर्थन दें।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप