Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया रोड शो, बाबूलाल सोरेन के लिए माँगा वोट 

11/6/2025 10:43:45 AM IST

7470
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -VIkash 
 
Jamshedpur : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जादूगोड़ा में की पदयात्रा और घाटशिला में किया रोड शो, कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल। भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जादूगोड़ा में पदयात्रा की। रघुवर दास ने जादूगोड़ा मोड़ चौक से माटीगोड़ा तक पदयात्रा करते हुए राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि महिलाओं को मइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिल रही है, बुजुर्गों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और सांसद बिद्युत बरण महतो के साथ घाटशिला के राजस्टेट से लेकर दाहीगोड़ा तक रोड शो भी किया। वहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस रोड शो में शामिल हुए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप