Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महागठबंधन के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान, 20 साल का अंधकार होगा खत्म-तेजस्वी यादव
11/7/2025 2:57:29 PM IST
7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Patna :
प्रथम चरण के मतदान की समाप्ति उपरांत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा की बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे। महिलाएँ, बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है। 20 वर्षों से बेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, ग़ैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है। सभी 121 सीटों पर बिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है। अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है। तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है। हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है। विपक्ष द्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचाना है। आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें। आपका बेटा, भाई और साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पाँच सालों में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
E20 जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा, 100% पेट्रोल के विकल्प की मांग
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...