Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र ने राजनीतिक समर्थन के लिए जनता से कहा

11/7/2025 3:39:59 PM IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Gayaji : माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी ने वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अवधेश बाबू, ईमानदार और जनता के हित में काम करने वाले नेता हैं। भगीरथ मांझी ने जनता से अपील कि वे कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। उन्होंने कहा कि वजीरगंज की जनता बदलाव चाहती है और अब समय आ गया है कि एक ऐसे प्रतिनिधि को चुना जाए जो सच में जनता के काम आए। भगीरथ मांझी ने यह भी कहा कि उनके पिता दशरथ मांझी ने जीवनभर लोगों के लिए संघर्ष किया था, उसी भावना के साथ वे भी जनता के हित में खड़े हैं और क्षेत्र में विकास की नई राह बनाने वाले उम्मीदवार के रूप में अवधेश बाबू का समर्थन कर रहे हैं।
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप