Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री ने की जनसभा, कहा पहले की सरकार सिर्फ करती थी बकवास

11/8/2025 4:43:58 PM IST

7460
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - VIkash 
 
Jahanabad : जहानाबाद जिले के जहानाबाद विधानसभा एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि 2005 के पहले कितनी बदहाली बिहार में थी। 2005 के बाद बिहार में लगातार शांति व्यवस्था कायम हुई है। विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा आदि के क्षेत्र में विकास की गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ रही है। विकास बिहार में किस तरह से ऊंचाइयों को छू रहा है, इसे बिहार के लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की जो सरकार थी कोई काम नहीं करता था। सिर्फ बकवास करता था। जेल जाने लगे तो पत्नी को कुर्सी पर बैठा दिए। जब से हमारी सरकार बिहार में आई है तब से विकास की गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भवानीचक सुरंगापुर खेल मैदान पर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उड़न खटोला से पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दीदार करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठाकर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोसी विधानसभा क्षेत्र के हुलासगंज के खेल मैदान पर घोसी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी ऋतुराज कुमार एवं मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लोजपा आर के प्रत्याशी रानी कुमारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में 338 सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पांच पुलों का निर्माण कराया गया है। पांच विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। किसानों के खेत के पटवन के लिए 13 कृषि फीडर बनाई गई है। इसके अलावा पटवन के लिए तालाब आहार पईन आदि का निर्माण कराई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 के पहले लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया था। आज लोग रात में भी सड़कों पर चलते हैं कोई परेशानी नहीं है। 20 साल पहले दो समुदायों को आपसी मतभेद पैदा कर झगड़ा कराया जाता था। आज सब समाप्त हो गया है। बिजली बहुत कम आती थी। मैं 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया  अब सभी घरों में रोशनी भरपूर मिल रही है। सड़क नहीं था, आज हर गली रोड का निर्माण कराया गया है। पहले दहशत का माहौल था। आज लोग निर्भीक होकर सड़कों पर चल रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी को भारी बहुमत देकर विजयी बनाएं। इस मौके पर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद अरुण कुमार के अलावा भारी संख्या में एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप