Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बसपा प्रत्याशी ने निकाली रैली 

11/8/2025 4:43:58 PM IST

7466
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - VIkash 
 
Gayaji : वजीरगंज में बदलाव की लहर अब तूफान बन चुकी है। बसपा के हाथी के साथ बड़ा जनसमर्थन दिख रहा है. बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया ने कहा है, कि जनता ने हाथी छाप पर अटूट भरोसा और अपार समर्थन जताया है, और अब हमारी ऐतिहासिक जीत तय मानी जा रही है. 8 नवंबर को वजीरगंज की धरती पर एक विराट रैली का आयोजन किया गया. इसमें अपार भीड़ उमड़ी. जनसमूह ने पूरे जोश और उत्साह के साथ, ‘हाथी छाप जिंदाबाद।  चिंटू भईया जिंदाबाद। ’ के नारे से पूरा माहौल गुंजा दिया। यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं थी, बल्कि वजीरगंज की नई दिशा और नई दशा की घोषणा थी। जनता का सैलाब देखकर यह साफ़ हो गया कि इस बार वजीरगंज में बदलाव निश्चित है, और भविष्य बसपा का है. चिंटू भैया ने कहा की हर समाज, हर वर्ग-यादव, मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार, चंद्रवंशी, दलित, महादलित सभी ने एक स्वर में कहा:“हमारा नेता – चिंटू भईया, हमारा प्रतीक – हाथी छाप!” वजीरगंज की यह ऐतिहासिक रैली अब जनता की एकता, उम्मीद और परिवर्तन की पहचान बन चुकी है।
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार  की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप