Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 “विकास और विरासत का संगम; अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब”-योगी आदित्यनाथ

11/8/2025 4:43:58 PM IST

7460
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - VIkash 
 
Gayaji : अतरी विधानसभा क्षेत्र के बेला गाँव के हाई-स्कूल मैदान में भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर हुंकार भरी। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राज्य में चल रहे विकास कार्यों और अयोध्या में रामलाल के मंदिर के निर्माण का हवाला देते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में भी माता जानकी का भव्य मंदिर एनडीए सरकार बनाएगी और यह सरकार विकास के साथ विरासत का भी ध्यान रख रही है। योगी ने अपराध व माफिया के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि समृद्ध विकास माफिया और अपराध के बल पर नहीं टिक सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल कर अपराधियों को पहले ही सबक सिखाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार दे रही है और भविष्य में भी यही काम करेगी — ऐसे काम अपराधी कभी नहीं कर सकते। भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि 2005-से पहले वाले उन लोगों को पुनः मौका नहीं दिया जाए, वरना बिहार फिर पिछड़ी सूची में जा सकता है। अंत में उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए स्थानीय लोगों से विपक्ष की जमानत जब्त कर रोमित कुमार को चुनने की अपील भी की। 
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार  की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप