Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चुनाव के आख़िरी दिन नेताओं का तूफानी दौरा, मनोज तिवारी ने किया रोड शो

11/9/2025 4:53:20 PM IST

7458
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Gayaji : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन प्रचार का पारा चरम पर रहा। सभी दलों के बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरे पर निकले। इसी क्रम में गयाजी में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए प्रत्याशी एवं गया शहरी विधानसभा से मौजूदा विधायक डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में विशाल रोड शो किया। मनोज तिवारी हेलीकॉप्टर से गया गांधी मैदान स्टेडियम पहुंचे, जहां से उन्होंने खुली गाड़ी में रोड शो की शुरुआत की। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उन्होंने लोगों से एनडीए को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मनोज तिवारी ने इस दौरान कहा कि बिहार में विकास और स्थिरता सिर्फ एनडीए के नेतृत्व में संभव है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे डॉ. प्रेम कुमार को लगातार नौवीं बार विधानसभा भेजें ताकि गया का विकास और तेजी से आगे बढ़ सके। लगभग आधे घंटे तक चले इस रोड शो ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गर्मा दिया।
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप