Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मतदान हुआ ख़त्म, रोजगार और विकास बना मतदाताओं का मुख्य मुद्दा

11/11/2025 5:55:57 PM IST

7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Vikash 
 
Aurangabad : औरंगाबाद में युवतियों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश युवा मतदाता रोजगार और विकास के मुद्दे पर मतदान कर रहे हैं। औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने पूरे परिवार और मुहल्लेवासियों के साथ जिला परिषद स्थित बूथ पर जाकर मतदान किया। वहीं कुटुंब विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश राम ई-रिक्शा से चलकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के महापर्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार ने भी मतदान किया और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें ताकि बिहार में एनडीए की सरकार बन सके। वहीं, अब तक औरंगाबाद जिले में लगभग 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप