Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की हुई अचानक तबीयत खराब,डॉक्टर ने क्या सलाह दी...
11/12/2025 2:51:30 PM IST
7522
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Govinda Health Update:
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती हैं. गोविंदा के परिवार वाले और फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं. वहीं इसी बीच एक्टर की हेल्थ अपडेट आई है. कहा जा रहा है कि गोविंदा को न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है, जिसके बाद उन्होंने कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए हैं. गोविंदा अब बेहतर हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं।
गोविंदा को मंगलवार देर रात मुंबई स्थित अपने आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. 61 वर्षीय अभिनेता को जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया, जिसकी पुष्टि उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने की. अब उनके मैनेजर ने उनके स्वास्थ्य पर एक अपडेट शेयर किया है।
तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन…
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और उनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है. सिन्हा ने बताया, “उन्हें तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था. उन्हें चक्कर भी आ रहे थे, इसलिए उन्हें एक न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है. डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर जल्द ही उनकी जांच करेंगे।
अभिनेता के मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने पहले बताया था, “डॉक्टर से परामर्श के बाद उन्हें दवा दी गई और उन्हें रात 1 बजे इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया.” गोविंदा ने पहले डॉक्टर से टेलीफोन पर कंसल्ट के बाद दवा ली, लेकिन फिर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे एक्टर
गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने से ठीक एक दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करा रहे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने जाते हुए देखा गया था. अस्पताल के बाहर गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता खुद गाड़ी चलाकर वहां पहुंचते हुए भावुक दिखाई दे रहे थे. फिलहाल गोविंदा की हालात भी पहले से बेहतर बताई जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें: बॉलीवुड से OTT तक हलचल
#
OTT पर इस हफ्ते धमाका, 12 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज से दर्शकों की मौज
#
'ऊंचा लंबा कद' गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, दिशा पाटनी संग अक्षय ने लगाए ठुमके
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
डॉन 3’ विवाद ने मचाई हलचल, रणवीर सिंह और FWICE के बीच बढ़ा टकराव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारी स्कूली बच्चों से मिलकर हुए खुश
#
बरोरा फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
जनता के असली हमदर्द निकले धनबाद विधायक राज सिन्हा ,बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियो को कहा ...
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारी पूरी .सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये,जगह-जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे