Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत  करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय 

2/20/2026 1:47:17 PM IST

139
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बोडाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत के ग्रामीण आज जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुँचे और राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ शिकायत करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।बताया जाता है कि जनवितरण प्रणाली के दूकानदार रामपदों महतो ने पिछले तीन महीने से बेलडीह पंचायत के राशन लाभुको के बीच  चावल, गेहूं नहीं दिया जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत लेकर  जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुँचे गए। ग्रामीणों ने पीडीएस  दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।  ग्रामीणों ने  जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कहा की पीडीएस  दुकानदार हमेशा नशे के हालत में रहने के कारण समय पर राशन नहीं मिल पता है।  
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए वबोनोद केसरी कि रिपोर्ट