Date: 06/01/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आदिवासी नायकों को कांग्रेस ने दबाया, भाजपा और मोदी सरकार ने सम्मान दिया-चंपाई सोरेन
11/12/2025 5:47:54 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By : Vikash
Jamshedpur :
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को राजनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास वीरता और बलिदान से भरा है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा उनके योगदान को दबाने का काम किया। उन्होंने कहा कि “1770 में बाबा तिलका मांझी से लेकर वीर सिदो-कान्हू, भगवान बिरसा मुंडा, टाना भगत और तेलंगा खड़िया तक—इन वीरों के बिना स्वतंत्रता संग्राम की कल्पना अधूरी है। लेकिन कांग्रेस शासनकाल में इनके नाम स्कूली किताबों में भी नहीं मिलते।” चंपाई सोरेन ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, तब झारखंड के आदिवासियों के संघर्ष को सम्मान मिला और झारखंड राज्य का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि “अटल जी ने 15 नवंबर, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन झारखंड राज्य की स्थापना कर आदिवासी अस्मिता को सम्मान दिया। जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की और आदिवासी कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। वर्तमान केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं। मोदी सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर आदिवासी नायकों को राष्ट्रीय पहचान दी। उन्होंने बताया कि बीते एक दशक में जनजातीय मामलों के मंत्रालय का बजट तीन गुना बढ़ा है। 2014 से पहले जहां केवल 123 एकलव्य विद्यालय थे, अब उनकी संख्या 715 हो गई है, जिनमें 1.32 लाख से अधिक आदिवासी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना (जनजातीय न्याय महाअभियान) का बजट अब बढ़ाकर ₹1.24 लाख करोड़ किया गया है, जिससे कमजोर जनजातीय समूहों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। अंत में उन्होंने कहा कि “15 नवंबर को पूरे राज्य में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम होंगे। अपनी अगली पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और नायकों पर गर्व करना सिखाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फूंका पुतला
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का धरना, ई वी एम से वोट कराने की मांग
#
जिला परिषद में घोर भ्र्ष्टाचार का लगाया आरोप ,जिप उपाध्यक्ष ने किया ग्रामीणों के साथ किया विरोध प्रदर्शन
#
झारखण्ड में पेसा नियमावली लागू, जामताड़ा में जश्न का माहौल
#
जयपाल सिंह मुंडा के मार्ग दर्शन पर सभी चले तभी क्षेत्र का होगा विकास - राजा पिटर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज महिला मंडल धनबाद ने मनाई जीवन ज्योति के दिव्यांग बच्चों के साथ रंगोत्सव
#
बैटरी वाहन ने छीना काम, हमारी जगह मशीनें नहीं ले सकती...
#
100 बेड प्री-फैब भवन और राज्य का पहला सिकल सेल टेस्टिंग लैब हुआ तैयार
#
6 और 11 एनडीए नौ दो ग्यारह मतलब डबल इंजन सरकार की विदाई तय : लालू यादव
#
बड़हरा विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन