Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद कार्यकर्ता प्रेम यादव की हत्या से परिवार बेहाल, पिता ने निष्पक्ष जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की...
11/19/2025 1:26:18 PM IST
7531
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar
Dhanbad
:- राजद युवा कार्यकर्ता प्रेम यादव की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रेम यादव का शव लेने पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पिता सुनील राय ने हत्या को पुरानी रंजिश का नतीजा बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील राय ने कहा कि उनका बेटा समाज सेवा में सक्रिय था और पिछले एक महीने से झरिया में रहकर परिवार के ट्रांसपोर्टिंग कारोबार को संभाल रहा था। उन्होंने दावा किया कि बाइक से आए तीनों हमलावरों को वह पहचानते हैं और उनके नाम पुलिस को दिए गए आवेदन में दर्ज हैं। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल पांडेय और सूरज पांडेय हत्या कांड में प्रेम यादव को गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम में वह और प्रेम यादव साथ थे, जिसका वीडियो उन्होंने पहले ही एसपी और डीएसपी को सबूत के रूप में सौंप दिया था। इसके बावजूद प्रेम का नाम उस केस में जोड़ दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, प्रेम यादव के पिता सुनील राय अपने बेटे के शव से लिपटकर रोने लगे। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए सहारा टीवी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
#
लंदन में धनबाद के डॉ. यू.के. ओझा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, शहर लौटने पर विभिन्न संस्थानों ने किया अभिनंदन
#
आठ दिन बाद पहुंचे एसपी, लौटते वक्त छोटे भाई को मिली कथित धमकी; भरत तिवारी परिवार ने बयां किया दर्द
#
भरत तिवारी एनकाउंटर Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, FIR से हटा पिता और भाई का नाम
#
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री संजय पासवान, आपदा राहत राशि के चेक सौंपे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले बिस्कुट और चिप्स
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
प्रेमी जोड़े की ग्रामसभा में कराई शादी, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने रोका वाहन, हुआ हंगामा।