Date: 20/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सूसनीलेवा नाग नगर में बूथ पर हंगामा, समर्थकों में झड़प
2/23/2026 11:29:19 AM IST
169
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सूसनीलेवा नाग नगर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और माहौल को शांत कराया। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ और हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही थी, जिससे ग्रामीण भड़क गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रतिनिधि को दौड़ाकर पीटा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रह सके। ग्रामीण ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्वक मतदान करना चाहते हैं। कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पॉक्सो कानून के दुरुपयोग पर एक युवती ने उठाया बड़ा सवाल ,राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
#
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या,कानून व्यवस्था पर बोले मेयर
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन
#
देश व्यापी हड़ताल का दिखा असर , ट्रेड यूनियन ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
#
समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ ,कहा ...
#
अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा बैंक? पढ़िए लिस्ट
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...