Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ, कहा अल्पसंख्यक से मांगे माफ़ी
12/20/2025 5:57:18 PM IST
7467
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप ड्रेन और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विधिवत रूप से ड्रेन व सड़क का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक अल्पसंख्यक महिला के हिजाब से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी है और इसको लेकर उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसी अल्पसंख्यक महिला के हिजाब से छेड़छाड़ करना न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि यह एक जघन्य अपराध है। इस तरह की घटनाएं महिलाओं की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म और पहनावे की आजादी देता है और इस आजादी का हनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सरकारों को गंभीर होना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
#
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत, नियोजन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से की वार्ता
#
प्रजापति भवन निर्माण कार्य समझ स्थानीय लोगो ने रोका काम ,पहुंची पुलिस मामला निकला ये ...
#
सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...