Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद ने किया धान क्रय केंद्र हफुवा पैक्स का उदघाटन,अधिप्राप्ति शुरू
12/23/2025 8:34:58 AM IST
7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा
:- झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले के किसानों को उनकी धान उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज से धान क्रय केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। धान की खरीद सरकारी निर्धारित दर 24.50 प्रति किलोग्राम पर की जा रही है। सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हफुआ में सांसद कालीचरण सिंह ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल देखा गया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र के शुरू होने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें अपनी मेहनत का उचित दाम मिलेगा। इस अवसर पर चतरा के माननीय विधायक जनार्दन पासवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और सीधे किसानों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन पर सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमलापति पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
#
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत, नियोजन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से की वार्ता
#
प्रजापति भवन निर्माण कार्य समझ स्थानीय लोगो ने रोका काम ,पहुंची पुलिस मामला निकला ये ...
#
सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...