Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 शिलान्यास को लेकर मंत्री और जिला परिषद अध्यक्ष आमने सामने
 

12/23/2025 8:34:58 AM IST

7456
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : जामताड़ा में एक ही निर्माण कार्य का दो बार शिलान्यास होने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।  जिला परिषद के फंड से करोड़ों रुपये की लागत से एक विवाह मंडप भवन का निर्माण कराया जाना है। जिसका शिलान्यास होना था। लेकिन जब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने जिला परिषद अध्यक्ष की मौजूदगी के बिना ही शिलान्यास कर दिया। जिससे राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गयी। स्वास्थ्य मंत्री के शिलान्यास के बाद, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन ने भी शिलान्यास किया। उन्होंने मंत्री के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी ने बताया कि विवाह मंडप भवन का निर्माण जिला परिषद के फंड से होना है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने उनके बिना ही इसका शिलान्यास किया और चले गए, जिससे इसका दूसरी बार शिलान्यास करना पड़ा है। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप