Date: 25/12/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्रिसमस पर फादर का संदेश: प्रेम और शांति ही जीवन का उदेश्य...

12/25/2025 11:53:12 AM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन पर ईसाई समुदाय में लोगों का उत्साह मनाया जा रहा है। क्रिसमस के पर्व पर मीडिया से बात करते हुए फादर ने कहा कि 25 दिसंबर एक शुभ दिन है। जब ईश्वर ने ईशा को मनुष्य की खोज के लिए भेजा। फादर ने कहा,यीशु इस जमीन पर ईश्वर की खोज में आते हैं क्योंकि मनुष्यों में प्रेम और शांति जरूरी है। जहां प्रेम नहीं है, शांति नहीं, वहां परिवार टूट जाता है। बिना प्रेम और शांति का व्यक्तिगत जीवन छिन्न-भिन्न हो जाता है। यीशु चाहते हैं कि हर व्यक्ति प्रेम में जुटा रहे। विश्व में प्रेम रहेगा, मानव समाज में प्रेम रहेगा तो सुख और शांति बरकरार रहेगी। यीशु के अनुसार प्रेम और शांति ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य है। फादर ने कहा, मनुष्य अपने उद्देश्यों से भटक रहा है। प्रेम और शांति से भटक रहा है। दुनिया बीमार है, इसलिए ईश्वर अपने पुत्र यीशु को यहां पर प्रेम बांटने के लिए, प्रेम सीखने के लिए भेजता है। प्रभु ईसा मसीह को धरती पर भेजने का उद्देश्य प्रेम और शांति को बढ़ावा देना है। जिस तरह मनुष्य ईश्वर से प्रेम करता है, उसी तरह मनुष्य को मनुष्य से भी प्रेम होना चाहिए। फादर ने कहा, "जिस तरह से प्रेम और शांति सब कुछ है, उसी तरह देश में, परिवार में, राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेम बरकरार रखें।"
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क