Date: 18/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार की जनता जरूर सुने पीएम मोदी की 'मन की बात'- सम्राट चौधरी  

12/28/2025 1:30:44 PM IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले के खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत खैरा गांव में उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने राजकीय बुनियादी विद्यालय खैरा के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वर्ष के अंतिम महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर मुंगेर विधायक, तारापुर के पूर्व जदयू विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट