Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत का आदित्य साहू ने किया दावा, हेमंत सोरेन सरकार पर भी साधा निशाना,कहा...
2/17/2026 2:13:43 PM IST
118
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- नगर निगम चुनाव के मद्देनजर धनबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत का दावा करते हुए कहा कि विकास, सुशासन तथा भ्रष्टाचार-मुक्त धनबाद के लिए जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगी। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित धोवाटांड़ कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आदित्य साहू ने पार्टी के बागी नेताओं पर भी सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है और पार्टी की अनुशासन समिति पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। वहीं, सूबे के हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस की सरकार डर के साये में काम कर रही है। उनके अनुसार एक षड़यंत्र के तहत सरकार ने नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर न कराकर गैर-दलीय आधार पर कराने का फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के आंदोलन के कारण ही सरकार चुनाव कराने को बाध्य हुई। मेयर पद के जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा गिनाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री साहू ने कहा कि वे सभी कार्य पूर्व की सरकारों की देन हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और नरेन्द्र मोदी सरकार के समय भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और कानून का राज था, जबकि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और विधि-व्यवस्था चरमराई हुई है।उन्होंने हाल ही में डॉ. मिहिर के घर पर धमकी भरा पोस्टर लगाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस