Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फूंका पुतला

1/5/2026 7:09:46 PM IST

7467
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित आम बागान बजरंग बली चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी का अपहरण कर आंख में पट्टी बांधकर अमेरिका ले जाया गया, इसके विरोध में यह पुतला दहन कार्यक्रम तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है, ऐसे किसी भी राष्ट्रपति को मध्य रात्रि में उठाकर ले जाना बहुत ही घिनौना कृत्य है। कहा कि यह पुतला दहन कार्यक्रम पूरे देश में किया जा रहा है एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इसका घोर विरोध करती है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा 
 

# वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप